May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2026। शहर के मुख्य बाजार में बिन बरसात हालात बदतर हो गए है। बाजार में पोस्ट ऑफिस, एसबीआई मुख्य ब्रांच वाली गली और उपजिला अस्पताल की ओर जाने वाली गली से आमजन का गुजरना बंद सा हो गया है। गली में गंदे पानी के भराव से आस पास की चार गलियां प्रभावित हो गई है। आमजन इससे भारी परेशानी का सामना करने को मजबूर है।
पालिका प्रशासन नए ईओ कुदंन देथा की जॉइनिंग करने व ना करने के फसाद में उलझा है और पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। यहां राहगीर बुरी तरह से परेशान होते हुए पालिका को कोस रहें है। माकपा के मुकेश ज्याणी व गौरव टाडा ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर की स्थिति बद से बदतर हो रही है और जिम्मेदार आंखें मूंद कर बैठे है। युवाओं ने कहा कि सत्तापक्ष की पालिका, सरकार, विधायक व सांसद होने के बावजूद आमजन की सुनवाई नहीं हो रही है। इस गली से गुजरना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो गया है। बैंक व पोस्ट ऑफिस में जरूरी काम से आने वाली महिलाएं व बुजुर्ग तो इस कदर परेशान हो रहें है कि वे या तो किसी से सहायता मांग रहें है या कल आने की बात कहते हुए लौट रहें है। बैंक कार्मिकों ने भी नाराजगी जताई इस स्थिति को शर्मनाक बताते हुए इससे बुरी तरह से परेशान होने की बात कही। अस्पताल जाने वाले मरीज व उनके परिजनों ने भी टाइम्स कार्मिकों से वार्ता कर सख्त नाराजगी जताई। यहां गली में खड़े फल सब्जी व अन्य सामानों के ठेला श्रमिक भी परेशान है और गंदगी से हाल बेहाल होना बता रहें है। नागरिक पालिका से समस्या का समाधान करने की मांग भी कर रहें है।