






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। गत 10 मई की रात को सो रहे भाई-भाभी पर लाठी, जेई से हमला कर भाभी को मौत के घाट उतारने वाला देवर संतोष विश्नोई घटना के 7 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। शेरुणा थानाधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि संतोष वारदात के बाद रात को अपने दूसरे भाई के खेत गया और वारदात के बारे में परिजनों को बताया था। इसके बाद वहां से फरार हो गया और पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए कई जगहों पर लगातार दबिश दी। संतोष सांवतसर की रोही में ही छिपा हुआ था और आज पुलिस टीम ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद प्राथमिक पूछताछ में हत्या का कारण शराब के नशे में घरेलू छोटी-मोटी बात पर ही आवेश में आकर वारदात को अंजाम दिया जाना सामने आया है।
ये रहे टीम में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाभी की हत्या करने के आरोपी संतोष को पकड़ने में थानाधिकारी की अगुवाई में हेडकांस्टेबल आवडदान, कांस्टेबल हरलाल, श्यामलाल, अजयराज शामिल रहे। वहीं सीओ निकेत कुमार का सुपरविजन रहा।
भाई अभी भी गम्भीर है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरोपी संतोष विश्रोई ने अपने सगे बड़े भाई व भाभी दोनो पर हमला किया था। घटना में भाभी की मृत्यु हो गई थी व भाई मोहनलाल गम्भीर रूप से घायल हो गया था। शेरुणा थानाधिकारी ने बताया कि मोहनलाल की स्थिति अभी भी गम्भीर ही है व उसे अभी तक होश नहीं आया है।




