






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होली की उमंग व उत्साह यहां के निवासियों पर ही नहीं प्रवासियों पर भी छाया हुआ नजर आता है। अहमदाबाद में सारस्वत कुण्डिया समाज के प्रवासी नागरिकों ने रविवार को होली स्नेह मिलन का समारोह का अयोजन किया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूमधाम से संपन्न हुए इस आयोजन में समाज के वरिष्ठ सदस्य, युवा, बच्चों और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। समारोह में सूर्यप्रकाश सारस्वा, गंगाधर ओझा, रमेश सारस्वा, शिवप्रसाद मोट, मनोज सरस्वा, बालकिशन तावनियां, विनोद सारस्वा, संजय ओझा, कैलाश सारस्वा, शिव सारस्वा ने सभी का परिवारों का स्वागत किया। समाज के बच्चों को बुजुर्गों ने होली का महत्व बताया। वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंग से होली भी खेली। सभी ने सहभोज का आनंद लिया और युवाओं ने सभी व्यवस्थाओं को संभाला।






