






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2023। 16वीं विधानसभा के दो दिवसीय प्रथम सत्र के बाद मंत्रीमंडल के गठन को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत खासी चर्चा में रहें और अब वे क्षेत्र में सक्रिय नजर आने लगे है। बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन ग्राम पंचायत बाडेला और धनेरु पहुंची। यहां दोनों ही स्थानों पर शिविरों का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। सारस्वत ने वर्तमान में देश की जरूरत भाजपा व मोदी सरकार को बताते हुए केंन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सारस्वत ने कहा कि किसान हित की राजनीतिक रोटियां नहीं सेंक कर मोदी सरकार ने आमजन व किसान के लाभ के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए है। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, विकास अधिकारी भवानी सिंह, तहसीलदार राजवीर सिंह, सरपंच फूसी देवी, सरपंच प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी मौजूद रहें व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया। शिविर में पानी मिट्टी जांच, आयुष्मान भारत योजना, सॉयल हैल्थ कार्ड, शुगर रक्त चाप जांच, उज्वला गैस सिलेंडर योजना के गैस कनेक्शन संबंधी अनेक कार्य किए गए। शिविर में विभिन्न योजनाओं में अनेक कार्य किए गए।
सारस्वत मिले बिजली विभाग के आला अफसरों से, मांगी रिकवरी में राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देशों पर उनके पुत्र शिव सारस्वत एक प्रतिनिधि मंडल के साथ बीकानेर संभाग के जोनल चीफ भूपेंद्र भारद्वाज, जिला वृत के एसी राजेन्द्र मीणा से मिले। सारस्वत ने बिजली के कारण फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए बिजली बिल रिकवरी में राहत देने की मांग की। सारस्वत ने लंबे समय ने लंबित पड़े नए कृषि कनेक्शन पर ट्रासंफार्मर जारी करने व कनेक्शनों का सामान देने प्राथमिकता से देने की मांग की। मंडल ने 33 केवी लाइन श्रीडूंगरगढ़ से बिंझासर के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने का आग्रह किया जिससे गुसाईसर बड़ा, लोडेरा, डेलवा, बिंझासर, राजपुरा, माणकासर के किसानों की बिजली समस्याओं का समाधान हो सकें वहीं डेलवा 33 केवी जीएसएस का कार्य प्रारंभ करने की मांग भी की।





