May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनावों में 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत लेने वाली भाजपा द्वारा आज राजस्थान का अगला मुखिया तय कर लिया जाएगा। इसके लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी विधायकों को अधिकृत रूप से विधायक दल की बैठक में पहुंचनें का न्यौता दिया है। इस न्यौते के बाद श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी जयपुर पहुंच चुके है एवं पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभी शाम 4 बजे से भाजपा के विधायक दल की बैठक शुरू होगी एवं इससे पूर्व सभी विधायकों को पंजीयन किया गया है। वहीं दूसरी और पर्यवेक्षक के रूप में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनादे तावडे, सरोज पांडे व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी भी दिल्ली से विशेष विमान के साथ जयपुर पहुंच गए है। भाजपा के ये बड़े नेता होटल ललीत में पहुंचे है एवं करीब दो घंटे की मंत्रणा के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेगें। होटल ललीत में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद है एवं केन्द्रीय नेताओं से चर्चा कर रहे है। भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक के बाद आगामी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा केन्द्रीय आलाकमान के निर्देशों पर की जाएगी।
चौंकानें वाला हो सकता है नाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। भाजपा की और से आगामी मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, अश्विनी वैष्णव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, विधायक बाबा बालकनाथ, महंत प्रतापपुरी, पूर्व मंत्री अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, भजनलाल शर्मा, पुष्पेन्द्र राणावत सहित गैर विधायक के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, ओमप्रकाश माथुर, सुनील बंसल आदि कई नाम चर्चाओं में चले है। लेकिन माना जा रहा है कि केन्द्रीय आलाकमान छतीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश की तर्ज पर एकदम चौंकानें वाला नाम सामने लाया जा सकता है। हालांकी छतीसगढ़ में आदिवासी समाज से, मध्यप्रदेश में ओबीसी से सीएम लाने के बाद राजस्थान में सामान्य वर्ग का सीएम सामने आ सकता है।

सारस्वत ने कहा यह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। प्रदेश में सीएम के नाम पर क्षेत्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा को और अधिक स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है एवं पार्टी हित में संगठन द्वारा लिया गया फैसला ही सर्वमान्य होगा। जो पार्टी की पसंद होगी वहीं हमारी पसंद होगी।