May 19, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में युवक से गाली गलौच कर धमकाने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने मोमासर बास के जगदीश सोनी को 151 में गिरफ्तार करते हुए बताया कि आड़सर बास निवासी बलवीर सारस्वत ने परिवाद देकर बताया कि मोमासर बास निवासी जगदीश सोनी उसे बार बार धमकाता है व उससे गाली गलौच करता है। इस पर जांच करते हुए पुलिस ने सोनी से समझाईश की परन्तु वह नहीं माना और आज पुलिस द्वारा समझाईश का प्रयास किया गया। और इस दौरान सोनी के उग्र होने पर उसे गिरफ्तार कर 151 में पाबंद किया गया है।