






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2022। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर की सरस्वती सभा में कस्बे के साहित्यकार डाक्टर मदन सैनी को कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। अकादमी सचिव बसंतसिंह सोलंकी ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष दूलाराम सारण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैनी को सरस्वती सभा में मनोनीत करने का निर्णय लिया गया है। विदित रहे कि सैनी इससे पहले भी अकादमी की 15वीं साधारण सभा में भी सदस्य रह चुके है।




