May 20, 2026
IMG-20231103-WA0002

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत करोड़पति है एवं गत पांच सालों में उनकी आय सवा करोड़ से ज्यादा और बढ़ गई है।  सारस्वत, उनकी पत्नी एवं परिवार के सदस्य ने वित्तीय वर्ष 2018 से 2023 तक 1 करोड़, 29 लाख, 54 हजार सात सौ सत्तर रुपए की आय अपनी आईटीआर में दिखाई है। यह जानकारी सारस्वत के नामांकन पत्र में दिए गए शपथ पत्र में सारस्वत ने दी है। बतौर सारस्वत पांच सालों में बढ़ी आय के अलावा भी पूर्व में अर्जित आय से करोड़ों रुपए की बचत, इनवेस्टमेंट, शेयर, गहने, प्रोपर्टी भी दर्शाई है। शपथ पत्र के अनुसार सारस्वत के पास 6,25,000 नकदी, उनकी पत्नी के पास 2,50,000 नकदी, परिवार के पास 2,51,038 रुपए नकदी है। सारस्वत के पास 10 बैंक खातों में 6065713 की बचत, उनकी पत्नी के पास बैंक 9 खातों में 719882, परिवार के पास 179861 रुपए की बचत है। इसके अलावा सारस्वत के पास विभिन्न कम्पनियों के 2979730 रुपए के, उनकी पत्नी के पास 1165952 रुपए के एवं परिवार के पास 30 लाख रुपए के शेयर है। सारस्वत के पास जीवन बीमा में 584333 रुपए की बचत एवं उनकी पत्नी के पास 430278 रुपए की बचत है। ताराचंद के पास 5.50 लाख रुपए के 100 ग्राम सोने के गहने है एवं उनकी पत्नी के पास 30 लाख 25 हजार रुपए के मूल्य के 550 ग्राम सोने के गहने एवं उनकी 14 लाख रुपए के मूल्य के 2 किलो चांदी के गहने भी है। सारस्वत ने दो फर्मों में 19805462 रुपए का एवं उनकी पत्नी ने भी दो फर्मों में 6156910 रुपए का, परिवार ने एक फर्म में 6358255 रुपए का निवेश कर रखा है। सारस्वत के पास डीएलसी दरों के अनुसार 4777498 मूल्य की कृषि भूमि, उनकी पत्नी के पास 5556883 मूल्य की कृषि भूमि है। साथ ही सारस्वत के पास 27147027 मूल्य की पांच जगहों पर गैरकृषि भूमि, उनकी पत्नी के पास चार जगहों पर 6039354 रुपए की चार जगहों पर गैरकृषि भूमि, सारस्वत के पास 59198451 रुपए मूल्य की छह जगहों पर वाणिज्यिक भूमि, उनकी पत्नी के पास 12320000 मूल्य की दो जगहों पर वाणिज्यिक भूमि है। सारस्वत के पास तीन जगहों पर 31831302 मूल्य की आवासीय भूमि, उनकी पत्नी के पास तीन जगहों पर 10872022 मूल्य की आवासीय भूमि भी है। वहीं दूसरी सारस्वत के नाम पर 3384209 रुपए का ऋण एवं उनकी पत्नी के नाम पर 736971 रुपए का ऋण भी विभिन्न जगहों से लिया हुआ है।

सवारी के लिए सिर्फ एक बाइक है व्यवसायी सारस्वत के पास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने शपथ पत्र में सारस्वत ने खुद को व्यवसायी बताया है एंव करोड़ो की आय व संपति का मालिक भी बताया है। सामान्य दिनों में महंगी एंव लग्जरी गाड़ी में रहने वाले सारस्वत के पास खुद के पास केवल एक 2010 में खरीदी गई बाइक ही है। अब यह तो मजे की बात यह है कि करोड़ों रुपए के मालिक सारस्वत वाहन के रूप में सिर्फ एक बाइक के ही मालिक है।

सारस्वत केवल साक्षर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने व्यवसायिक जीवन मे बुलंदियों को छूने वाले सारस्वत शिक्षा के क्षेत्र में कमजोर है और केवल साक्षर ही है। हालांकि जब सारस्वत को टिकट मिला था तब उन्होंने मीडिया को खुद के बीकॉम डिग्री धारक होने की जानकारी दी थी। लेकिन पढें लिखे होने के बाद भी सारस्वत ने अपने शपथ पत्र में खुद के केवल साक्षर होने की बात ही लिखी है।