






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2025। सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ का जैकपॉट लग गया है। यहां हरिओम पांडिया व ममता जोगी के सलेक्शन के बाद एक ओर खुशखबरी क्षेत्र के गांव इंदपालसर हीरावतान से आई है। यहां की निवासी व कोलकात्ता प्रवासी सरला जाखड़ पुत्री शंकरलाल जाखड़ ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता का परचम फहराया है। सरला ने 593 रैंक पर सफलता हासिल की है और ये इनका पांचवा प्रयास था। उनके पिता का कोलकाता में कुरियर सेवाओं का व्यवसाय है। उनके मामा गांव समदंसर सरपंच प्रतिनिधि इमीलाल गोदारा ने बताया कि वे पूर्व में भी केंद्र सरकार की दो परीक्षाओं को पास कर नौकरी प्राप्त कर चुकी थी परंतु उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मार्ग चुना और वे दोनों ही सरकारी नौकरी जॉइन नहीं कर दिल्ली में तैयारी में जुटी थी। इस उपलब्धि के बाद सरला के गांव इंदपालसर हीरावतान व ननिहाल समंदसर के परिवारों के उत्सव का माहौल छा गया है। परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और सभी जानकार बधाइयां दे रहें है। इदंपालसर सांखलान की पूर्व सरपंच राधादेवी जाखड़ ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए सरला जाखड़ व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी है।




