






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2023। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुदंलसर के सरपंच किशनाराम पुत्र करणाराम नाई ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के लिए खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सरपंच ने पुलिस को बताया कि रोही सालासर में सरकारी ट्यूबवैल है जिसके पैनल व स्टार्ट को तोड़कर ट्यूबवैल पर रखी सींगल फैस की 30 मीटर केबल तार, 80 मीटर कॉपर वायर 9 मार्च 2023 को अज्ञात चोर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द कर दी है।



