May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव मोमासर के भामाशाह कन्हैयालाल जैन ने सुमेरमल पटावरी ट्रस्ट के माध्यम से क्षेत्र को कोरोना के इस कठिन काल में 55 ऑक्सीजन कंसट्रेटर सहित मास्क, ऑक्सीमीटर, टेम्प्रेचर गन उपलब्ध करवाएं है। बता देवें ये ट्रस्ट मोमासर सहित आस पास के गांवो में भी सेवा कार्यों के लिए लगातार सक्रिय है। आज गांव मोमासर के मरूदेवा भवन में कोरोना प्रोटोकॉल से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता के हितार्थ इन उपकरणों को जनहितार्थ लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम दिव्या चौधरी, तहसीलदार महावीर प्रसाद, बीडीओ मनोज धायल, बीसीएमएचओ डॉक्टर सन्तोष आर्य, मोमासर प्रभारी चिकित्सक सीताराम, सरपंच सरिता देवी संचेती मंचासीन रहे। चौधरी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में नागरिक घरों में रहें और गाइडलाइन की पालना सरपंच आगे बढ़ कर करवाए। जिससे क्षेत्र के गांवो को कोरोना से बचाया जा सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ ग्रामीण मालाराम धाड़ेवा ने की तथा धाड़ेवा ने सभी का आभार जताया। अशोक पटावरी ने पटावरी परिवार की ओर से सेवा का मौका देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संयोजन विद्याधर शर्मा ने किया।

इन्हें मिले है ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर सहित चिकित्सकीय उपकरण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुमेरमल पटावरी ट्रस्ट के कन्हैयालाल जैन ने केवल अपनी मातृभूमि ही नहीं बल्कि पूरे जिले को गौरान्वित किया है। उनके इस सेवा कार्य से गांव गांव में कई जानें बचाई जा सकेगी। ये भाव आज क्षेत्र की समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने के.एल.जैन के लिए व्यक्त किए। ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गांवो को, संस्थाओं को, चिकित्सालयों को ये ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर चिकित्सीय उपकरणों सहित सौंपे गए। ग्राम पंचायत तोलियासर, आडसर, उदरासर, धीरदेसर चोटियान, ठुकरियासर, भादासर, लाछडसर, सुरजनसर, जालबसर, लिखमादेसर, कुंतासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, जाखासर, धनेरू, शेरूणा, ऊपनी, सोनियासर मिठिया, लखासर, रिड़ी, जोधासर, पूनरासर, बंधनाऊ, कितासर को एक-एक तथा श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय को 5, नागरिक विकास परिषद को 5, आपणो गांव सेवा समिति को 2, तेरापंथ युवक परिषद को 1, तथा शेष मोमासर सीएचसी को प्रदान किए गए है। सभी सरपंचो की ओर से मोमासर के उपसरपंच जुगराज संचेती ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कोरोना काल में मानव जीवन को बचाने के लिए ये बहुत बड़ी मिसाल है जिसके लिए पूरा उपखंड के.एल. जैन पर गर्वित है और आभारी भी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में सुमेरमल पटावरी ट्रस्ट के कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारी व जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना प्रोटोकॉल से आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट ने जनहितार्थ 55 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर श्रीडूंगरगढ़ सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवो को सौंपे।