






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी कैलाशचंद सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत को निर्विरोध बार संघ के दूसरी बार अध्यक्ष चुन लिए गए है। कोर्ट परिसर में स्थित बार लाइब्रेरी में सदस्यों की आमसभा बुलाई गई। यहां सर्वसम्मति से सदस्यों ने उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह शेखावत व सचिव ओमप्रकाश मोहरा को चुना गया व निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फुलमाला पहना कर बधाइयां दी गई। अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए बार के अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने, कोर्ट परिसर अपर कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण करवाए जाने व नए कोर्ट खुलवाने के प्रयास किए जाने की बात कही। संघ के मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी की पुर्ननियुक्ति की गई। स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता लेखराम चौधरी, ओमप्रकाश पंवार, भरतसिंह राठौड़, बाबूलाल दर्जी, पूनमचंद नाई, मोहनलाल सोनी, गोपीराम जानू, मांगीलाल नैण, साजिद खान, ललित मारू, राजूराम जाखड़, ओमप्रकाश बारोटिया, असलम खान, प्रकाश, जगदीश बाना, बृजेश पुरोहित, सुखदेव व्यास पुरोहित, पंकज पंवार, अबरार, किशन स्वामी, जितेन्द्र स्वामी, अजय दर्जी, मदनगोपाल स्वामी, रोहित पालीवाल, बृजलाल बारोटिया, कैलाश व्यास, आकाश व गणेश मेघवाल आदि उपस्थित रहें। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मुंह मीठा करवाया।




