August 30, 2026
IMG-20260503-WA0027

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2026। जर्जर भवन, पुराने फर्नीचर और एक से दूसरे काउंटर पर चक्कर काटते उपभोक्ता, क्षेत्रवासियों के मन मे कुछ ऐसी ही छवि थी एसबीआई के बैंकिंग की। लेकिन इस छवि को लगातार बेहतरीन सेवाओं से एसबीआई के युवा कार्मिक बदल रहे है और क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं कॉरपोरेट लेवल का बैंकिंग अनुभव दे रहे है। क्षेत्र की सबसे पुरानी ब्रांचों में शामिल श्रीडूंगरगढ़ मुख्य ब्रांच ओर मोमासर के बाद अब पूनरासर ब्रांच का भी नवीनीकरण एसबीआई द्वारा करवाया गया है। नवीनीकृत ब्रांच का लोकार्पण शनिवार को एक सादे समारोह में एसबीआई के उप-महाप्रबंधक अरविंद भट्ट, सहायक महाप्रबंधक अभिषेक माथुर, सुजीत सुमन और एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन के रीजनल सेकेट्री रूपेश शर्मा ने फीता काट कर किया। पुनररासर ब्रांच मैनेजर राकेश ओला ने बताया कि अब ब्रांच में आधुनिक फर्नीचर, पूर्णतया वातानुकूलित प्रांगण, वेटिंग एरिया, अन्य सुविधाएं आदि से ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाएं ओर भी सुचारू रूप से मिल सकेंगी एवं कार्मिक भी वर्किंग एनवायरमेंट में पॉजिटिव होकर अपनी पूर्ण क्षमता से काम कर सकेंगे।

डीजीएम ने दिया सेवा सन्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसबीआई देश ही नही बल्कि विश्व की सबसे बड़ी बैंकिंग सेवा है और इस बात का गर्व एसबीआई के हर कार्मिक को होना चाहिए। यह वह जिम्मेदारी है जो हम सभी को और अधिक लगन के साथ आमजन को बैंकिंग सेवाओं में जोड़ती है। यह सेवा प्रेरणा एसबीआई के डीजीएम अरविंद भट्ट ने शनिवार शाम को पूनरासर ब्रांच के नवीनीकृत परिसर के लोकार्पण समारोह में मौजूद एसबीआई ऑफिसर्स को दी। इस मौके पर श्रीडूंगरगढ़ मुख्य शाखा प्रबंधक गौतम कुमार, उपनी शाखा प्रबंधक कपिल मीणा, घुमचक्कर शाखा प्रबंधक दीपक कुमार, मोमासर शाखा प्रबंधक मनोहर मीणा, नापासर शाखा प्रबंधक राजकमल, बीकानेर सिटी शाखा प्रबंधक मनफूल शर्मा, तिलक नगर बीकानेर शाखा प्रबंधक मनोज सैनी, कुचोर शाखा प्रबंधक कपिल मांडिया व पुनरासर ब्रांच के कार्मिक हर्ष विमल, कानाराम, ज्योति, कांता, देवेंद्र, कृष्ण आदि मौजूद रहे। एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के रीजनल सेकेट्री रूपेश शर्मा ने सभी कार्मिकों से जागरूकता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

ग्रामीणों ने जताया आभार, किया स्वागत, करवाये ज्योत के दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में एसबीआई की पुरानी शाखा का नवीनीकरण करने से ग्रामीण अभिभूत है। ग्रामीणों ने एसबीआई का आभार जताते हुए अधिकारियों का अभिनंदन किया। सरपंच प्रतिनिधि माननाथ सिद्ध ने डीजीएम भट्ट का, मंदिर ट्रस्टी बजरंगलाल ने एजीएम अभिषेक माथुर का, रामेश्वर नाथ, नंदुनाथ ने एजीएम सुजीत सुमन का साफा व माला पहना कर अभिनंदन किया एवं नवीनीकरण की पहल के लिए शाखा प्रबंधक राकेश ओला का आभार जताया। ग्रामीणों ने सभी अधिकारियों को पूनरासर हनुमानजी मंदिर में दर्शन करवाये एवं विशेष ज्योत में शामिल करवा कर बाबा का आशीर्वाद दिलवाया।