May 20, 2026
IMG-20230628-WA0016

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2023। निजी स्कूल बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए एक गाय को कुचल दिया व दूसरी गाय पर बस चढ़ा दी। गाय बस के नीचे फंसी है और ग्रामीण उसे निकालने का प्रयास कर रहें है। निजी स्कूल की बस ने बच्चे लेकर आने के दौरान गांव बिग्गा में बड़ा बास में एक गाय को टक्कर मार दी जिससे गाय की मौत हो गई। वहीं पंचायत भवन के पास बस चालक ने दूसरी गाय के ऊपर बस चढ़ा दी। गाय बस के नीचे फंस गई है जिसे युवा सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहें है। बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए है रोष जता रहे है। सरपंच जसवीर सारण मौके पर पहुंच गए है। सारण ने बताया कि बस में बड़ी संख्या में बच्चे सवार है और स्कूल संचालक दूसरी बस लेकर  मौके पर पहुंच गए है। बच्चों को दूसरी बस से ले जाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक गाय फंसी है बस के नीचे, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकालने के प्रयास में जुटे है ग्रामीण।