






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2026। राउमावि ताल मैदान द्वारा अपनी भूमि की सुध लेते हुए इसे इसे अतिक्रमण मुक्त करवाने की कवायद शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन ने मंगलवार सुबह से यहां बुलडोजर चला कर भूमि पर कब्जा लेने के लिए साफ सफाई शुरू कर दी गई है। स्कूल प्रशासन ने उपखंड प्रशासन को पत्र देकर यहां मौके पर स्थित स्कूल की भूमि 11.5 पट्टे दिलवाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां करीब 15 से 20 प्रतिशत भूमि पर अतिक्रमण है। जिसे हटवाने के लिए प्रशासन को लिख दिया गया है। स्कूल द्वारा पालिका द्वारा जारी स्कूल का पट्टा भी पत्र के साथ पेश किया गया है। स्कूल प्रशासन द्वारा यहां बड़े दानदाता के सहयोग से नवनिर्माण की योजना भी बनाई जा रही है। स्कूल प्रशासन के सदस्य मौके पर मौजूद है व कार्रवाई जारी है। बता देवें यहां कुछ हिस्से पर तो मकान भी बन गए है। ऐसे में पूरी भूमि लेने की कवायद कहां तक सिरे चढ़ेगी ये तस्वीर तो आगामी समय में साफ हो सकेगी।




