






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2020। आज श्रीडूंगरगढ़ में स्कूल शिक्षा परिवार संघठन की बड़ी हलचल नजर आई। संघठन ने आज सरकार को आज से ही ऑन लाइन एज्यूकेशन बंद करने व परिजनों सहित सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी। संघठन के पदाधिकारियों ने जिलाकलेक्टर नमित मेहता को उपखंड अधिकारी के मार्फ़त ज्ञापन देते हुए प्रदर्शन किया। जिलाउपाध्यक्ष मूलचंद स्वामी ने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों से जुड़े कर्मचारियों के घर दिवाली कैसे मनाएंगे.? सबसे बड़े त्योहार पर भी उत्साह नहीं रहा और परिजनों सहित सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। संघठन ने कहा कि चार राज्यों में स्कूल खोले गए है उसी तरह 17 नवंबर से 5 से 12 तक के स्कूल खोलने की स्वीकृति दी जाएं व उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार फीस लेने के आदेश जारी किए जाएं। प्रदर्शन व ज्ञापन देने संघठन के इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, जिला मंत्री प्यारेलाल ढुकिया, सुरेंद्र महावर, रामलाल मौर्य, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, कुम्भाराम घिंटाला, प्रमोद सारस्वत, नारायण चाहर, प्रदीप सैन, विनोद बेनीवाल, सुभाष कस्वां, अशोक गुसाईं सहित अनेक निजी स्कूल संचालक उपस्थित रहें व पुरजोर ढंग से मांगे मानी जाने पैरवी की निजी स्कूलों को व अनिश्चितकालीन बंद रखने की घोषणा भी की।





