May 19, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2021। राज्य की सभी स्कूलों का शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से बदल जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने बुधवार को निर्देश जारी कर दिए है। 15 अक्टूबर तक स्कूलों का समय 7.30 से दोपहर 1 बजे तक का ही रहेगा। पूर्व में स्कूलों का समय एक अक्टूबर से सुबह 10 से 4 बजे का होता था परन्तु इस बार स्कूलों का ये समय 16 अक्टूबर से लागू होगा।