






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है और चोरों का व चोरी हुए वाहनों का कोई सुराख भी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में चोरों में भय की बजाय उनके हौसले बुलंद होते नजर आ रहें है। हाल ही में कालूबास से जीप चोरी की घटना, सोमवार को तुलसी अस्पताल के पास से बाइक चोरी की घटना के बाद आज पुन: एक युवक की घर की बाखल में खड़ी स्कूटी चोर ले उड़े है। आरजे 07, एसजे 6963 नम्बर की चांदरतन पुत्र आशाराम मूधंडा निवासी वार्ड 19 बिग्गाबास की स्कूटी पडौसी भींवराज सोनी के घर की बाखल में खड़ी थी जिसका कोई सुराख नहीं मिला है। पार्थी ने पुलिस को शिकायत देकर स्कूटी ढूंढने की गुहार लगाई है।



