






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2026। मौसम विभाग ने शाम सवा चार बजे बीकानेर, चूरू, सीकर झुंझुनू सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाएं, धूलभरी आंधी, ओलावृष्टि, हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई। वहीं शाम करीब 6.15 बजे श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांव गुसाईंसर बड़ा में बरसात के साथ ओले गिरे। तापमान में गिरावट के साथ ग्रामीणों ने गर्मी से राहत महसूस की है। वहीं आड़सर पुरोहितान, लाखनसर, सहित अनेक गांवो में बरसात हुई है। तोलियासर व श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी बादल छाए है व धूल भरी आंधी ने तापमान में गिरावट के साथ नागरिकों को गर्मी से राहत दी है।








