May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2025। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश भर में अनेक आयोजन हो रहें है। इसी क्रम में उपजिला अस्पताल में एक स्क्रिनिंग कैंप का आयोजन किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने बताया कि क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य व सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल के डॉक्टर टीम ने मरीजों की जांच कर ईलाज संबंधी परामर्श दिया। इस दौरान अनेक महिला मरीज उपस्थित रही। बिहाणी ने अस्पताल के महिला स्टाफ को बधाई देते हुए महिलाओं के ईलाज में संवेदनशीलता बरतने की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्रजापति समाज के तहसील युवा अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापत ने भर्ती मरीजों को फल व बैबी किट का वितरण कर सभी को महिलाओं के स्वस्थ रहने की कामनाएं की। अस्पताल प्रशासन ने प्रजापत के प्रति आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व महिला दिवस पर उपजिला अस्पताल में आयोजित हुआ स्क्रिनिंग कैंप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भर्ती महिला मरीजों को बेबी किट व फलों का वितरण किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान वरिष्ठ डॉक्टर एसएस नांगल सहित सभी डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला स्टाफ को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं की जांच की गई व ईलाज संबंधी परामर्श दिया गया।