May 21, 2026
IMG-20250417-WA0030

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2025। बुधवार 16 अप्रैल की रात श्रीडूंगरगढ़ शहरवासियों ने दशहत में गुजारी क्योंकि एक जंगली हिंसक सुअर शहर में आ गया एवं अलग अलग मोहल्लों में चार जनों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस खबर को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्राथमिकता से प्रकाशित करने के बाद नगरपालिका प्रशासन एक्शन में आया एवं तुंरत प्रभाव से कार्मिकों का एक दल इस सुअर को पकड़ने के लिए गठित किया गया। ईओ अविनाश शर्मा ने बताया कि टाइम्स में खबर के प्रकाशन के बाद स्थिति की गंभीरता को समझा गया एवं संज्ञान लेते हुए पालिका एसआई हरीश गुर्जर की अगुवाई में बनवारी जमादार, मंगतूराम धोनी, नथमल, मनोज, रौनक, अर्जुन आदि की टीम गठीत की गई। इस टीम ने टाइम्स में प्रकाशित सुअर की अंतिम लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की एवं रात करीब 11 बजे कालूबास में शिवधोरे के पीछे नौरंग प्रजापत ठेकेदार की गली में सुअर को ट्रेस कर उसे पकड़ने का अभियान चलाया। विशेष जाल के सहारे सुअर को पकड़ा गया एवं उसे बांध कर शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर ले जा कर जंगल में छोड़ दिया गया। यह जंगली सुअर करीब दो क्विंटल वजनी एवं सामान्य सुअरो से काफी बड़ा था एवं उसके दोनो बड़े दांत भी खासे डरावने थे। इस कार्रवाही के दौरान पार्षद चांदरतन सेठिया एवं रामसिंह राजपुरोहित भी आमजन के साथ सहयोगी बने। बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों की भीड़ भी सुअर देखने के लिए जमा हो गई। शहरवासियों ने पालिका टीम का आभार जताया है। विदित रहे कि आडसर बास एवं कालुबास में चार जनों पर हमले के बाद यह सूचना शहर में आग की तरह फैली एवं सभी लोग सावधानी के साथ घरों में बंद हो गए। बाद में सुअर पकड़े जाने पर सभी ने पालिकाकर्मियों का आभार जताते हुए राहत की सांस ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामान्य सुअरो से कहीं बड़ा एवं बाहर दांत वाला जंगली सुअर था डरावना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान मौके पर जुटी मोहल्लेवासियों की भीड़, लोग देखने के लिए छतों पर चढ़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाल बीछ़ा कर पकड़ा गया जंगली सुअर, बड़ी मुश्किल से किया पालिका कार्मिकों ने काबु।