






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2024। क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय मोमासर में विभिन्न श्रेणियों में प्रवेश के सीटें रिक्त रह गई और इन सीटों के लिए इच्छुक छात्र छात्रा 8 अगस्त से 16 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते है। नोडल प्रभारी अमित तंवर ने बताया कि जनरल की 72 सीटों में 5 सीटें रिक्त है। वहीं ईडब्ल्यूएस में 20 में से 17 सीटें रिक्त है, ओबीसी श्रेणी में 42 में से 6 सीटें रिक्त है, एससी की 32 सीटों में से 10 सीटें रिक्त है और एसटी की 24 सीटों में से 24 ही रिक्त है, वहीं एमबीसी की 10 में से 10 सीटें रिक्त है। कॉलेज में कुल 200 सीटों में से 128 पर प्रवेश हुआ है व 72 सीटें रिक्त है। वहीं सैनी ई-मित्र के पवन सैनी ने बताया कि श्रेणीवार रिक्त सीटों पर गुरूवार, 8 अगस्त से आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 17 अगस्त किया जाएगा। रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 20 अगस्त किया जाएगा। रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 20 अगस्त को होगा। मूल दस्तावेजों का सत्यापन और ईमित्र पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित रहेगी। प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची 27 अगस्त को घोषित होगी। राजकीय महाविद्यालय में मोमासर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी पवन सैनी से 8955202205 पर भी संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।



