






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे स्थित एक ही कुएं पर से दूसरी बार केबल चोरी हुई है और परेशान मालिक ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि हनुमान धोरा पास सीताराम माली के कृषि कुएं से 3 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों ने स्विच रूम से कुएं तक कि केबल काट ली और घसीट कर पास के खेत में ले गए और जला कर तांबा निकाल कर साथ ले गए। इसी कुएं पर गत 13 सितंबर को भी यही घटना हुई थी माली ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।



