May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ के होनहार निवासी हरिप्रसाद तापड़िया के सूरत प्रवासी पौत्र केशव तापड़िया ने जेईई की मुख्य परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल की है। केशव के पिता जयप्रकाश तापड़िया ने बताया की परिवार में जश्न का माहौल है। श्रीडूंगरगढ़ से उनके परिचित व परिजन उन्हें बधाई दे रहें है। दादा हरिप्रसाद ने बताया कि केशव ने परिवार सहित श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन कर दिया है। केशव को 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है व वह सदैव ही अपनी एकेडमिक कक्षाओं में भी अव्वल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी होनहार किशोर केशव को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। होनहार केशव ने हासिल किए जेईई मेंस में ऑल इंडिया 9वीं रैंक, मिल रही है बधाइयां।