






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। बीकानेर सीट पर भाजपा प्रत्याशी की लगातार चौथी जीत दर्ज हो गई है। वहीं 12-13-14-15 राउंड की पूरी प्रामाणिक अपडेट आ गई है। यहां बारहवें राउंड तक भाजपा को 4,01,034 वोट मिले है वहीं कांग्रेस को 3,58,595 वोट मिले है। अब तक कुल मत 7,87,821 गिने गए है। वहीं तेरहवें राउंड तक भाजपा को कुल 4,33,615 वोट मिले वहीं कांग्रेस को 3,87,461 वोट मिले है। यहां अब तक कुल वोट 8,51,713 गिन लिए गए है। 14वें राउंड तक भाजपा को 4,66,647 वोट मिले वहीं कांग्रेस को 4,16,430 वोट मिले है। यहां भाजपा ने कांग्रेस को 50,217 वोटों से पछाड़ दिया है। यहां तक कुल मत 9,16,092 वोट गिने गए है। वहीं 15वें राउंड की पूरी अपडेट में भाजपा को 4,96,228 वोट मिले वहीं कांग्रेस को 4,42,458 वोट मिले है। यहां तक 9,73,843 वोटों की गिनती पूरी हुई है। यहां तक भाजपा की लीड 53,770 रही है।
श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस 10 हजार से आगे रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभी 18 रांउड की गिनती पूरी हो गई है। यहां 129620 वोटों में से भाजपा को 57320 वोट मिले और कांग्रेस ने यहां 67020 वोट मिले है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से 9,700 की लीड कांग्रेस ने हासिल की है। बता देवें यहां कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन के तहत पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी गोविंदराम के साथ रहें और ग्रामीण इलाकों से कांग्रेस ने वोट बटोरें है।



