May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। बुधवार रात एक काश्तकार की ढाणी में आग लगने से घरेलू सामान, गहने, नगदी सहित बीज भी जलकर खाक हो गया। ग्राम पंचायत जैसलसर के गांव अभयसिंहपूरा में काश्तकार नंदकिशोर स्वामी निवासी बाडेला खेत लेकर काश्त कर रहा है। नंदकिशोर ने बताया कि रात वह खाना खाकर सो गए और देर रात ढाणी में आग लग गई। शोर शराबा सुन कर पड़ौसी मदद को आए पर तब तक आग ने पूरी ढाणी को चपेट में ले लिया। स्वामी ने बताया कि घरेलू सामान के साथ नगद राशि, गहने, सहित बाजरा, मूंगफली के बीज तक जलकर राख हो गए है। किसान परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने भी प्रशासन से किसान को मुआवजा देने की मांग की है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है और आए दिन खेतों में खड़ी फसल एवं ढाणियों में आग लगने से किसानों को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नंदकिशोर स्वामी की ढाणी में लगी आग में सामान सहित बीज भी स्वाहा हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ढाणी में रखा बाजरा व मूंगफली का बीज भी जल कर राख हुआ।