August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2022। पुलिस के सामने परिवादी को देखकर आग बबुला हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि परिवाद की जांच बाबत गांव रिड़ी निवासी 32 वर्षीय शेराराम नायक को बुलाया गया और वह परिवादी को देखकर आक्रोशित हो गया। युवक को समझाने का प्रयास पुलिस ने किया। युवक परिवादी को मरने मारने पर उतारू हो गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।