August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2021। शेरुणा थानाधिकारी मनोज कुमार ने लॉकडाउन में अवैध शराब के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की है। कुमार ने बताया कि सूडसर क्षेत्र में अवैध शराब ले जाते बिना नम्बर की मोटरसाइकिल को रुकवाया गया। जिससे दो बाइक सवार बाबूलाल व अशोक मौके से भाग छुटे तथा पुलिस ने बाइक के साथ 3 पेटी शराब जिसमे 128 पव्वे शराब थी जब्त कर ली। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।