May 20, 2026
1a83c6b6-0047-4975-93ee-ceba51b99249

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2020। कस्बे के कालूबास में बीकानेर से आये पहले कोरोना संक्रमित को कोविड सेंटर बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल भेज दिया गया है। कालूबास के वार्ड 3 में आये इस कोरोना रोगी के घर पर उपखंड प्रशासन पहुंच चुका है और पेशेंट के कस्बे में कहां- कहाँ घूमा, तथा किस किस से मिला इस बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है। तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे के पास के इस रोगी के आसपास के इलाके को चिन्हित किया जा रहा है। उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने बताया कि इलाके को चिन्हित कर कर्फ्यु लगाया जाएगा।