May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव सुरजनसर निवासी 2 बाईक पर सवार भाईयों को तोलियासर कांकड़ भैरव मंदिर के पास एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है व श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय लाए गए है। दुर्घटना में युवक 18 वर्षीय शंकर व 28 वर्षीय ओमप्रकाश नाई पुत्र रामेश्वरलाल नाई दोनों गंभीर घायल हो गए है। ओमप्रकाश को बीकानेर रेफर किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल युवक का उपचार करते चिकित्साकर्मी।