






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज ग्रामीण इलाकों में कोरोना के 22 मरीज सामने आए है तथा एक और पॉजिटिव बीकानेर सैम्पल देने वाला गांव मोमासर का ही है इस प्रकार आंकड़ा 23 हो गया है। ये सैम्पल शुक्रवार को गांव मोमासर, तोलियासर, उदरासर में लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट अभी जारी हुई है। श्रीडूंगरगढ़ में ग्रामीण इलाकों में आंकड़ा 101 सैंपलों में 22 संक्रमित मिलने का है जो बेहद गंभीर स्थिति दर्शा रहा है। गांव मोमासर में कोरोना विस्फोट हुआ और 21 पॉजिटिव सामने आए है। गांव के वार्ड वार्ड 7 में एक 45 वर्षीय पुरूष, वार्ड 18 में 11 संक्रमित है जिनमें एक 45 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय पुरूष, 80 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरूष, 80 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय महिला संक्रमित रिपोर्ट हुए है। वार्ड 8 में 26 वर्षीय महिला व 26 वर्षीय पुरूष संक्रमित सामने आए है। वार्ड 10 में 18 वर्षीय युवक, वार्ड 2 में 29 वर्षीय पुरूष तथा 45 वर्षीय पुरूष, वार्ड 1 में 50 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय महिला संक्रमित रिपोर्ट हुए है। गांव मोमासर में एक बैंक कर्मी 53 वर्षीय पुरूष भी पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। यहां सैम्पल देने वाले 2 जने आड़सर के है जिनमें 31 वर्षीय पुरूष तथा एक 24 वर्षीय पुरूष रिपोर्ट हुए है। बता देवें तहसील का सबसे बड़ें गांव मोमासर मे संक्रमण की रोकथाम के प्रयास करने की जरूरत है यहां ग्रामीणो से श्रीडूंगरगढ टाइम्स की अपील है कि वे कोरोना की चेन तोड़ने के लिए गाइडलाइन की पालना करें व सामूहिक आयोजनों पर रोक लगाएं। ग्रामीण आपसी समझदारी से कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी करें और जरूरी है कि इसकी गंभीरता को समझे।




