May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-12 at 7.47.58 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2023। क्षेत्र से गौरवान्वित करने वाली खबर गांव मोमासर व ऊपनी से आई है। राष्ट्रपति गाइड अवार्ड के लिए राजस्थान से 7 गाइड का चयन हुआ है जिनमें मोमासर की युवती कृष्णा प्रजापत व ऊपनी की युवती उपदेश सिद्ध ने चयन हासिल किया है। गाइड कैप्टन संतोष शेखावत ने बताया कि बीकानेर जिले से संघ की इचरज देवी पटवारी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कृष्णा प्रजापत एवं ऊपनी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की छात्रा उपदेश सिद्ध का चयन हुआ है। लिस्ट आने के बाद दोनों गाइड को बधाईयां मिल रही है। मोमासर सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती, मोमासर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती, पवन सैनी सहित अनेक युवाओं ने बालिकाओं को बधाई देते हुए गर्व प्रकट किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर की कृष्णा को मिलेगा राष्ट्रपति गाइड अवार्ड।