May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-30 at 7.29.43 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 39 अप्रेल 2023। सेसोमू स्कूल में शनिवार को खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के अनेक सदनों के बीच आयोजित प्रतियोगिता तीन वर्गों में विद्यार्थियों द्वारा खेली गई। पहला वर्ग बालिका वर्ग (कक्षा 6 से 12) जिसमें फाइनल मैच एमराल्ड सदन और सैफायर सदन के बीच हुआ। जिसमें एमराल्ड सदन की टीम विजेता एवं सैफायर सदन की टीम उपविजेता रही। रूबी एवं टोपाज सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। दूसरा वर्ग- कक्षा 1 से 5 (छात्र-छात्रा) रहा, जिसमें एमराल्ड प्रथम, टोपाज द्वितीय एवं सैफायर तृतीय स्थान पर रहा। तीसरा वर्ग कक्षा 6 से 8 (छात्र), जिसमें टोपाज सदन प्रथम, एमराल्ड द्वितीय एवं रूबी तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने बच्चों को खेल का महत्व बताया और खेल को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस दौरान संस्था के सीईओ घनश्याम गौड़, उप प्रधानाचार्य फरियाद अली काजी, मैनेजर रामनिवास चौधरी एवं शाला के समस्त शिक्षक तथा कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।