May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2024। क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों के लिए लगातार सेवारत सेवा भारती द्वारा रविवार को सेवा बस्तियों के प्रतिभावान नौनिहालों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अंबेडकर बस्ती वाल्मीकि बस्ती, कालबेलिया बस्ती, रैगर बस्ती, साटिया बस्ती, वनबावरिया बस्ती, प्रताप बस्ती, गवारिया बस्ती, नटिया बस्ती, सहित नौ बस्तियों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी श्रीगोपाल राठी ने की और उन्होंने बच्चों को खूब मेहनत करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि भगवानाराम महिया ने संगठन द्वारा चलाए जा रहें सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रूपचंद सोनी एवं भगवानराम शर्मा शामिल हुए। आरएसएस के खंड चालक आसाराम पारीक ने समाज के वंचित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सेवा भारती द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की सराहना की। प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख लक्ष्मीनारायण भादू ने सेवा भारती संगठन के बारे में विस्तार से परिचय दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष इन्द्रचन्द तापडिया ने सभी का आभार जताते हुए सेवा भारती के सेवा कार्यों से जुड़कर धन, श्रम व समय का सेवा सहयोग देने की बात कही। संगठन के जिला मंत्री सुभाषचंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में जिला सहमंत्री कुम्भाराम घिंटाला, कोषाध्यक्ष पवन गोयतान, हरिराम पटवारी, मदन शर्मा, भवानी शंकर सिद्ध, सेसोमू स्कूल के प्रधानाचार्य सुब्रत कुंडू, लक्ष्मीनारायण सोनी, दिनदयाल शर्मा सहित महिला शक्ति सुमन वैद, गौरा देवी, पिंकी शर्मा, ममता सोनी, इन्दुसिंह, शिव व्यास, बबिता पुगलिया, मधु झाबक, दयानंद विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य विनोद बेनिवाल, श्रीभगवान व्यास, गणेशमल व्यास सहित अनेक मौजिज नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सेवा धाम छात्रावास के छात्र, छात्राएं शामिल हुई व स्वागत गीत व देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को सेवा भारती द्वारा नौ बस्तियों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा धाम छात्रावास के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृशक्ति ने किया बालिकाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने सम्मान करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम करने की प्रेरणा दी।