May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर में सेवा भारती समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सेवाधाम छात्रावास में बुलाई गई आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से तहसील संरक्षक का पदभार गणेश शर्मा को सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष रामावतार मुंधड़ा, उपाध्यक्ष अशोक पुगलिया, कोषाध्यक्ष भूषण करवा, मंत्री गिरधारीलाल जाखड़, सहमंत्री लक्ष्मीनारायण सोनी को दायित्व सौंपा गया है।

समिति के जिलामंत्री सुभाषचंद्र शास्त्री ने बताया कि विभागमंत्री लक्ष्मीनारायण भादू की देखरेख में तथा जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया की अध्यक्षता की में सर्वसम्मति से गठन सम्पन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को कार्यभार दिया व समिति की रीति नीति से अवगत करवाया। नवगठित कार्यकारिणी ने पूर्ण निष्ठा से अपनी सेवाएं देने का संकल्प लिया।