May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-04 at 17.20.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2026। क्षेत्र में निराश्रित बालक व बालिकाओं के लिए उत्तम सेवा प्रकल्प सेवाधाम का संचालन, सेवा बस्तियों में विभिन्न शिक्षापरक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजक संस्था सेवा भारती समिति द्वारा क्षेत्र में पहली बार सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। रविवार को छात्रावास परिसर में समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विवाह समारोह में बढ़ते खर्च व जरूरतमंद परिवारों की सहायतार्थ सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की चर्चा की गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से आयोजन के लिए सहमति जताई व 15 जनवरी तक इसके लिए पंजीकरण करवाने की तिथि तय की गई। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करते हुए एक 11 सदस्यों की समिति का गठन किया गया। समिति में संरक्षक वयोवृद्ध शिक्षाविद रूपचंद सोनी को बनाया गया। अध्यक्ष श्यामसुदंर आर्य, उपाध्यक्ष ललित डागा व निर्मल पुगलिया, संयोजक व्याख्याता सरोज शर्मा, सह संयोजक कंचल व्यास, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल जाखड़, गौरीशंकर सारस्वत, महावीर माली, जगदीश प्रसाद मूंधड़ा व तोलाराम जाखड़ को दायित्व दिया गया। समिति के जिला मंत्री सुभाष शास्त्री ने बताया कि 15 जनवरी 2026 तक जरूरत मंद परिवार अपने लड़के व लड़कियों का विवाह समारोह में करवाने के लिए पंजीकरण करवाए। समारोह में विवाह संबंधी विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जाएगी। विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष श्यामसुदंर आर्य ने क्षेत्रवासियों को इस अनूठे आयोजन में सहयोगी बनने का पुण्य लेने का आह्वान किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती समिति के प्रयासों से क्षेत्र में पहली बार होगा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन।