August 29, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बिग्गा बास निवासी 24 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए अपने माँ बाप से बदसलूकी की तो मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल सेवाराम जाट ने उसे गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया। सेवाराम ने बताया कि शनिवार देर रात युवक संजय रेगर अपने पिता दीपाराम सहित माँ से झगड़ा फसाद कर रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक से समझाइश की परंतु वह नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर लिया गया। युवक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसने जमानत ली।