May 19, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2022। वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई के 53वें स्थापना दिवस के मौके पर तहसील इकाई द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष गौरव टाड़ा ने बताया कि स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक मनाते हुए 30 दिसम्बर को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सरदारशहर रोड़ स्थित अम्बेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में अतिथि रूप में विधायक गिरधारीलाल महिया, एसएफआई प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा मौजूद रहेगें एवं राजस्थानी कामेडी कलाकार रबियो व मांगीयो की विशेष हास्य प्रस्तुतियां होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के कामरेड नेता एवं कई ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहेगें।