






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2024। कस्बे के शनि मंदिरों में आज शनि जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आड़सर बास के वार्ड 29 में स्थित शनि मंदिर, घास मंडी रोड स्थित शनि मंदिर, जैसलसर रोड पर स्थित शनि मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। सुबह से ही शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वार्ड 29 के मंदिर के पुजारी शिवरतन भार्गव ने बताया कि आज रात बाबा के जन्मोत्सव पर जागरण का आयोजन होगा। जागरण में करणी माता के भजनों की प्रस्तुतियां होगी जिसमें भजन कलाकार नवदीप बीकानेरी एंड पार्टी तथा नानू मास्टर भाग लेंगे।



गौशालाओं में किया दान पुण्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2024। ज्येष्ठ अमावस्या पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौशालाओं में पहुंचे और गौवंश के लिए गुड़, चारे की सेवाएं दी। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में 25 क्विंटल तरबूज का सामूहिक भंडारा किया गया। इस दौरान कुचोर अगुणी के दानदाता तोलाराम पुत्र दिवंगत रेवंतराम छड़िया सुथार, दुलचासर के शिवलाल नंदलाल ओझा, श्रीडूंगरगढ़ के रोहित कुमार झालरिया व चैनरूप छाजेड़, गंगाशहर ओमप्रकाश जोशी, दुलचासर के श्यामसुंदर सुथार, प्रह्लाद सुथार, गणेशमल सुथार, श्रीराम सुथार, हीरालाल सुथार, करनीदान, बद्री प्रसाद, अशोक कुमार सुथार, पीपासरिया दुसारना श्रवणराम गोदारा, लिखमीसर के हरिराम भादू लिखमीसर, बेंगलुरु के संजय कुमार नीलू सारस्वत द्वारा सहयोग दिया। इस दौरान शिवलाल ओझा, महावीरप्रसाद ओझा, मनीराम धारणिया, तोलाराम सुथार परिवार सहित पहुंचे और सेवा दी। गौशाला संचालक ने बताया कि गर्मी के पूरे सीजन में दानदाताओं के सहयोग से लगातार गौवंश को तरबूज सेवा दी गई है। समिति सदस्य ओमसिंह भाटी, मोहनसिंह चौहान, ओमप्रकाश ने सभी दानदाताओं का आभार जताया है। वहीं दूसरी और गांव लखासर स्थित शिवजी मंदिर में चल रही भागवत कथा का समापन हवन पूर्णाहूति के साथ हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा गांव की गौशाला में गौमाता के लिए खल चुरी गूड़ गेहूं का दान दिया। हनुमान राम खाती संमदसर ने अमावस्या के अवसर पर बाबा रामदेव गौशाला लखासर मे सवामणी बनाई एवं गौमाता को खिला कर आशिर्वाद लिया।






