May 21, 2026
करीब दो माह से लापता है शंकरलाल, परिजनों ने की मदद की अपील

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2025। करीब दो माह से कस्बे का एक मानसिक रूप से कमजोर युवक शंकरलाल लापता है।
परेशान परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की अपील की है। कालूबास निवासी बुजुर्ग पन्नालाल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 40 वर्षीय पुत्र शंकरलाल सोनी मानसिक रूप से कमजोर है। वह कई बार कहीं चला जाता है, और दो चार दिनों बाद वापस लौट आता है। परंतु अब उसे लापता हुए करीब 2 माह हो गए है। वह लौट कर घर नहीं आया तो सोनी सहित परिजन चिंतित हो गए है। पिता ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी को भी शंकरलाल कहीं नजर आए या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो वे 7742166002 पर सूचना जरूर देवें।