May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की शिकायतें लेकर भाजपा पार्षद पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा के नेतृत्व में आज जलदाय विभाग पहुंचे। यहां शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना के कठिन काल में पालिका क्षेत्र में पेयजल संकट सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने एईएन, जेईएन को आड़े हाथों लिया और शीघ्र समाधान करने की बात कही। शर्मा के साथ भाजपा नेता विनोद गिरी, पार्षद जगदीश गुर्जर, भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश, पार्षद विक्रम सिंह, पार्षद लोकेश गौड़ , पूर्व पार्षद रोशन छिम्पा भी मौजूद रहे। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में आ रही पानी सप्लाई की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया। भवानी प्रकाश तावणीयाँ ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आ रही पानी की समस्याओं को क्रम वाइज नोट करवाया। पालिका प्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में मास्क एंव सोशल डिस्टेंस के विशेष ख्याल रखा। सहायक अभियंता ब्रजमोहन मुंड एंव कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार ने सभी समस्याओं को दर्ज करते हुए शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा पार्षद पालिकाध्यक्ष सहित जलदाय विभाग पहुंचे।