






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2025। प्रदेश भर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेर बदल किया गया है। जयपुर से जारी सूची के अनुसार 133 अधिकारियों के तबादले किए गए है। चूरू से सहायक कलेक्टर शुभम शर्मा को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी लगाया गया है। वहीं वर्तमान उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को उपखंड अधिकारी पीलीबंगा (हनुमानगढ़) भेजा गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ मूल की दिव्या सोनी को उपखंड अधिकारी नावा (डीडवाना कुचामन) लगाया गया है।




