May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-01 at 5.22.42 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के गांव लखासर की दो बेटियों का चयन खो खो लीग प्रतियोगिता में हुआ है। ये चयन अजमेर में आयोजित स्पर्धा में राजस्थान खो खो संघ की कोच टीम द्वारा किया गया। जूनियर वर्ग में माया पुत्री चेतनराम भूकर व सब जूनियर वर्ग में आईना कंवर पुत्री जेठूसिंह तंवर का चयन किया गया। दोनों बालिकाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में 6 अक्टूबर से राजस्थान की टीम में खेलेगी। चयन की सूचना शनिवार शाम मिली और गांव के खेलप्रेमियों सहित बालिकाओं के परिवारों में खुशी की लहर छा गई। युवा शीशपाल खिलेरी ने बताया कि दोनों बालिकाएं गांव में ही नियमित अभ्यास करती रही है। दोनों बालिकाएं अब मिट्टी से मेट पर अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी, उपसरपंच सज्जनसिंह , रामचंद्र भूकर, शालाप्रधान अन्नाराम, कालूराम गेट, कुंभाराम खिलेरी, खेल क्षेत्र में सक्रिय संस्था हनुमान क्लब के सदस्यों सहित अनेक नागरिकों व ग्रामीणों ने दोनों बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व जताया व श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।