May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-25 at 17.04.09

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2021। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन ने तहसील अध्यक्ष पद पर श्रवणसिंह शेखावत को मनोनीत किया व कन्हैयालाल गोदारा को जिला कार्यसमिति में महामंत्री का पदभार दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष ललितसिंह ओड ने संगठन से महिला शक्ति को जोड़ने का आह्वान करते हुए लक्ष्मी सुथार व ज्योति सोनी को इसका कार्यभार सौंपा। संगठन की मासिक बैठक समाजसेवी कांति पुगलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जुलाई माह में संगठन द्वारा किये गए सेवाकार्यों पर सभी सदस्यों ने चर्चा की। बैठक में बाबूलाल रेगर, अनमोल मोदी, सांवरमल सोनी, साहिल भार्गव, दीपू भार्गव, रामभक्त भार्गव, राजाराम मोची, रामेशरलाल सुथार, मेघराज आंवला, जीतू शेखवात, जेठाराम लोहमरोड, कोजाराम रेगर, बाबूलाल रेगर, अर्जुन जाट, भँवरलाल भादू, मोहरसिंह शेखावत, रूपसिंह पुनदलसर, ओमप्रकाश ओड़, रामूनाथ जाखड़, बाबुलाल रेगर, भगीरथ ओड़, पूर्ण सिंह, अनिल वाल्मीकि एवं रूपाराम आदि मौजूद रहे और संगठन में सक्रिय कार्य करने की बात कही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रवणसिंह शेखावत ने संगठन में निष्ठा से कार्य करने की बात कही व सभी का आभार व्यक्त किया।