






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2026। सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। जिसमें 93.70% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। श्रीडूंगरगढ़ में सीबीएसई परीक्षा परिणामों में नोनिहालों ने अच्छे अंक प्राप्त किए है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स टीम भी उनकी सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहें है। जिन बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है, उनके फोटो प्रकाशित किए जा रहें है। क्षेत्र का प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम सेसोमू स्कूल की छात्रा हर्शिका पुत्री भंवरलाल स्वामी ने 96.6% हासिल कर सीबीएससी परिणामों टॉप किया है। गांव मोमासर के निवासी व अहमदाबाद प्रवासी पंकज नाहटा के पुत्र कर्णेश नाहटा ने 10वीं में 94.2% अंक हासिल किए है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ चंद्रपुर प्रवासी लहर पुत्री इंद्रचंद बिहाणी ने 95% अंक हासिल किया है। सेसोमूं की छात्रा दीक्षिता पुत्री चंद्रकुमार पुगलिया ने 93.4% अंक तथा तानशी विजय पुत्री लखन विजय ने 92.2% अंक हासिल किए। वहीं श्रीडूंगरगढ़ कुचबिहार प्रवासी लोकेश पुत्र अशोक कुमार बिहानी ने 92% अंक हासिल किए।




