May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवाद दोपहर बाद करीब 2 बजे बजे शेरूणा थानाक्षेत्र के गांव माणकरासर में एक दुकानदार पर उसी गांव के लोगों ने हमला कर दिया एवं कॉलर पकड़ कर दुकान से घसीट कर बाहर ले आए व मारपीट करते हुए सोने की चैन तोड़ कर भाग गए। इस संबध में पीडित दुकानदार जस्सूनाथ पुत्र नत्थूनाथ ने आरोपी इसी गांव के चैतराम के पुत्र बनवारी, मुरलीधर, मदनलाल एवं गांव के ओमप्रकाश, कन्हैयालाल आदि युवकों के खिलाफ जरीए लिखित रिपोर्ट मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच हैड़कांस्टेबल महेश कुमार करेगें।