






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2023। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद माकपा का चुनाव अभियान शनिवार को पुनः गति पकड़ गया है। माकपा आज कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आई और प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के सर्मथन में कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत प्रदर्शन करते सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव-2023 की जीत का संकल्प दिलवाया। इस दौरान सम्मेलन में चुनाव की बागडोर कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में लेते हुए आगामी 3 नवम्बर से प्रचार अभियान शुरू करने एवं 6 नवम्बर को रोड शो करने का निर्णय लिया। माकपा तहसील सचिव मोहनलाल भादू ने बताया कि 3 नवम्बर को क्षेत्र के शहीदों को नमन करने के साथ प्रचार अभियान शुरू होगा वहीं 6 नवम्बर को श्रीडूंगरगढ़ दशहरा मैदान से घूमचक्कर तक रोड शो निकाला जाएगा। शनिवार को कस्बे के श्रीराम भवन आडसर बास में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता भी शामिल हुए एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन माकपा के पूर्व प्रत्याशी रहे कामरेड अशोक शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता माकपा नगर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती ने की। माकपा जिला कमेटी सदस्य लालचंद भादू, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय महासचिव छगन चौधरी, जनवादी महिला समिति की प्रांतीय सचिव सीमा जैन, माकपा जिला सचिव अंजनी शर्मा, खेत मजदूर यूनियन के मूलचंद खत्री, किसान सभा के जिलाध्यक्ष जेठाराम लाखूसर, सुदंर बेनीवाल सहित अनेक नेता अतिथि रूप में मौजूद रहे। वक्ताओं ने श्रीडूंगरगढ़ की जनता को गत चुनावों में इतिहास लिखने वाली जनता बताते हुए आगामी चुनाव में इतिहास दोहराने की शपथ दिलवाई। वक्ताओं ने महिया के चुनाव को जनता का चुनाव बताते हुए सभी को अपने अपने स्तर पर अपनी ताकत के साथ किसान हितों की रक्षा के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया।
नार्को टेस्ट करवा लो – महिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक गिरधारीलाल महिया अपने संबोधन के दौरान भावुक हुए एवं उन पर विरोधियों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के संबध में उन्होंने नार्को टेस्ट करवा लेने की चुनौती दी। महिया ने अपने पांच साल के कार्यकाल को पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्यनिष्ठ होकर विधायकी दायित्व निभाने वाला कार्यकाल बताया। महिया ने बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र के सभी लोगों की सुनवाई करने, समग्र रूप से क्षेत्र का विकास करवाने की बात कही। महिया ने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए पुन: मौका देने पर आगामी कार्यकाल में श्रीडूंगरगढ़ के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का वायदा किया।
कुछ बदला-बदला सा नजर आया माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा वर्ष 2018 के चुनावों में भी इसी जगह पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था एवं उस चुनाव की बागडोर भी सम्मेलन के माध्यम से ही कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में ली थी। लेकिन उस समय से इस बार का माहौल कुछ बदला-बदला सा नजर आया। गत चुनाव में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में गांवों से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए आयोजकों द्वारा कोई सेवा व्यवस्था नहीं थी वहीं शनिवार को हुए सम्मेलन में हलवा-पकौड़ी एवं चाय की व्यवस्थाएं की गई। इसी प्रकार विधायक गिरधारीलाल महिया के सर्मथन में टी-शर्ट पहने युवाओं की टीम भी इस बार चुनाव आक्रामक तरीके से लड़ने का संदेश देती नजर आई। इस बार महिया के सर्मथन में आए युवाओं में जोश इस कदर है कि इस प्रकार की व्यवस्थाएं वो अपने स्तर पर ही कर रहें है।
ये रहे मंचस्थ, ये बने वक्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा कार्यकर्ता सम्मेलन को किसान नेता श्यामसुंदर आर्य, मोहनलाल भादू, नत्थूनाथ मंडा, धर्माराम कुकणा, रामकिशन तर्ड, मालचंद नैण, मुखराम गोदारा, अमरगिरी, सुनील मलिक, सोहनसिंह पुदंलसर, राजेन्द्र जाखड़, सोम शर्मा, हरि सिखवाल, दौलतराम मेघवाल, रामप्रताप पटीर, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, काननाथ लिखमादेसर, मौला चुनगर, संतलाल पूनियां, मामराज आंवला, रामेश्वरलाल फौजी, तुलछीराम गोदारा, पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, भागूराम सहू, सरवर हिंदुस्तानी, जेठूसिंह भोजास आदि ने संबोधित किया। इसी प्रकार मंच पर पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, भैरनाथ सिद्ध, केशुराम कस्वां, तुलछीराम मोट, भंवरलाल पूनियां, सुनील मलिक, किशन विश्नोई, आसू खां, पेमाराम नायक, पेमाराम लोड़ेरा, नवाब काजी, अन्नाराम सिहाग, रतनसिंह झंझेऊ, आदूराम, नारायणनाथ सिद्ध, दानाराम भादू, हुकमाराम डूड़ी, धर्मपाल बांगडवा, रिडमाल भादू, श्याम सुथार, सहीराम डोटासरा, दानाराम भूकर, शेरसिंह कोटासर, रामेश्वरलाल गोदारा, दिलूराम नाई, सुरजाराम चाहर, नानूगर गुंसाई, रूपनाथ, काननाथ, जगदीश बाहेती, मदनसिंह भाटी, भैरूसिंह लखासर, भैराराम सोनी, अहमद, रज्जाक काजी, श्रवणराम राजेडू, हेमाराम मेघवाल, टिकूराम डूड़ी, नोपाराम डूडी, मुखराम भुकर, फुसाराम मेघवाल, मेघसिंह लालासर, उम्मेदसिंह लालासर, नथाराम मेघवाल, तुलछाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी, कुनणदास स्वामी, चतरूराम बावरी, लिछमणाराम जाखड, रामनिवास रिंटोड़, गोपालराम रिंटोड़, श्रीराम बुडिया, पीराराम नायक, पृथ्वीसिंह, लालगिरी, भगवानसिंह राजावत, शंकरराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।





कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा फेसबुक लाईव भी किया गया, देखें नीचे दी गई लिंक पर कार्यक्रम का प्रसारण। https://fb.watch/nYwQv0V45P/?mibextid=A1B0iK



