






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2025। बिग्गा के विश्व रक्षक बाबा भैरव मंदिर में 12 नवंबर 2025, बुधवार को श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार सुबह 10.30 बजे महाआरती का आयोजन होगा व उसके पश्चात प्रसाद भोग लगाया जाएगा। दोहपर 12.15 बजे रूद्राभिषेक किया जाएगा। शाम 7 बजे 2100 दीप जलाकर बाबा के अवतरण दिवस की खुशियां मनाई जाएगी। शाम 7.30 बजे 51 किलो के केक का भोग बाबा को लगाया जाएगा व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं रात 9 बजे जागरण का आयोजन होगा जिसमें बिग्गा के भजन कलाकार मुकसा एण्ड पार्टी व जगदीश भार्गव भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।



