May 20, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2021। देर रात पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में फेरबदल हुआ और श्रीडूंगरगढ़ सीओ धर्माराम गिला का भी ट्रांसफर हो गया। श्रीडूंगरगढ़ वृताधिकारी के पद पर 13वीं बटालियन आरसीए जेल सुरक्षा, जयपुर से दिनेश कुमार को लगाया गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ सीओ धर्माराम गिला का तबादला एससी/एसटी सेल, जालौर में कर दिया गया है।