






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2021। क्षेत्र की जनता खतरों की डगर बनी कालू से बीदासर तक की सड़क पर गुजरने से आहत है और आज कांग्रेसी पार्षदों ने अपने प्रथम नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस सड़क का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की है। बता देवें ये सड़क बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे आवागमन में ऊंट गाडो से लेकर बसों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खड्डे ऐसे गहरे है कि आस पास के गांवो से आने जाने वाले ग्रामीण चोटिल भी हो जाते है और सामान भी टूट फूट जाता है और वाहन चालकों को दूसरा मार्ग बदल कर जाना पड़ता है जिससे समय व धन की बर्बादी होती है। इस सड़क के निर्माण के लिए लगातार सामान्य नागरिक भी आवाज उठाते है। पूर्व पार्षद तुलसीराम चौरड़िया के नेतृत्व में पार्षदों ने हस्ताक्षरित पत्र गहलोत को भेजा है। चौरड़िया ने बताया कि इस सड़क का निर्माण स्वीकृत होने के बाद टेण्डर भी निकाले जा चुके है परन्तु लंबा समय निकल जाने के बाद भी कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। चौरड़िया ने कहा कि सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारम्भ होना चाहिए जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन में राहत मिल सकें। आज चौरड़िया के साथ पार्षद युसूफ चुनगर, पार्षद पुष्पा देवी, पार्षद श्यामसुन्दर दर्जी, पार्षद दिलशाद, पार्षद झणकार देवी प्रजापत, पार्षद अभिषेक चौधरी, पार्षद ललित सारस्वत, पार्षद पार्वती देवी माली, पार्षद अंजु पारख, पार्षद कमला देवी करनाणी, पार्षद हीरालाल जाट, पार्षद दाऊद अली, पार्षद रमजाना बिसायती ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस सड़क का शीघ्र निर्माण करने की मांग की जिससे सैंकड़ा ग्रामीणों व नागरिकों को राहत मिल सकें।




